फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM,gonda,Valueation,nikay chunav

Gonda News: समर्थकों के चाय नाश्ते का देना होगा हिसाब

Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
DM,gonda,Valueation,nikay chunav
गोंडा। नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खर्च पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नौ लाख रुपये और सभासद के प्रत्याशी दो लाख खर्च कर सकेंगे। साथ ही नगर पंचायतों के अध्यक्ष ढाई लाख और सभासद के प्रत्याशी 50 हजार खर्च कर पाएंगे। सामग्री और अन्य खर्च का मूल्य भी डीएम ने शुक्रवार को तय किया है।
विज्ञापन

प्रत्याशी प्रति चाय पर छह रुपये और समोसा पर आठ रुपये ही खर्च करेंगे। भोजन की एक थाल के लिए 80 रुपये तय हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि प्रचार सामग्रियों के बाजार मूल्य का निर्धारण कर दिया है। कहा कि निर्धारित रेट से ज्यादा कोई भी प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव में खर्चा नहीं कर पाएगा। यदि ऐसा करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सामग्रियों की दरें निर्धारित
भोजन प्रति थाली 80 रुपये, समोसा प्रति नग आठ रुपये, चाय प्रति कप छह रुपये, कॉफी प्रति कप 12 रुपये तय की गई है। वहीं होटल का साधारण कमरा 800 रुपये प्रतिदिन, एसी रूम 1200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया तय किया गया है। इसी तरह चुनावी प्रचार सामग्री कपड़े का झंडा 500 रुपये प्रति सैकड़ा, कपड़े का बैनर सात रुपये प्रति वर्ग फुट का रेट तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों में जीप प्रति नग प्रतिदिन 1000 रुपये, टाटा सूमो, क्वालिस, स्कॉर्पियो, इनोवा, बोलेरो प्रति नग प्रतिदिन 1500 रुपये, साइकिल रिक्शा प्रति नग प्रतिदिन 600 रुपये, बस प्रति नग प्रतिदिन 3600 रुपये, ट्रक प्रति नग प्रतिदिन 2500 रुपये, ट्रैक्टर ट्रेलर प्रति नग प्रतिदिन 800 रुपये तय किया है। ईंधन को अलग से जोड़ा जाएगा। ड्राइवर का एक दिन का वेतन प्रतिदिन 400 रुपये तय किया गया। इसी तरह प्लास्टिक कुर्सी प्रति नग प्रतिदिन पांच रुपये, डीलक्स कुर्सी प्रति नग प्रतिदिन छह रुपये, सोफा 180 रुपये प्रति नग प्रतिदिन, मजदूर प्रति मजदूर 400 रुपये तय की गई है।

गायक, कलाकारों के साथ अन्य का मूल्य तय
ट्यूब लाइट प्रति नग प्रतिदिन 12 रुपये, वॉल राइटिंग वर्क पेंटिंग प्रति वर्ग फीट 15 रुपये, मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन प्रति मजदूर, हैलोजन सौ वाट प्रति नग प्रतिदिन 60 रुपये, फूल माला 1500 प्रति सैकड़ा, पार्टी टोपी 3000 रुपये प्रति सैकड़ा, पार्टी अंगोछा 10000 रुपये प्रति सैकड़ा, बिल्ला व बैच 2000 प्रति सैकड़ा, स्टिकर 500 रुपये प्रति सैकड़ा, पार्टी टीशर्ट 10000 रुपये प्रति सैकड़ा, बैण्डबाजा 3000 रुपये प्रतिदिन, गायक कलाकार 1000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से दर का निर्धारण किया गया है। कार्यालय भवन का किराया सर्किल रेट के अनुसार तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed