{"_id":"0c073a9aebec6ddef7ede3123014094a","slug":"dm-gave-warning-to-the-officer-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अफसरों को दी चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अफसरों को दी चेतावनी
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य के अनुरूप विकास कार्य कराने पर संबधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले की सड़कें अत्यंत खराब हैं। पीडब्लूडी के दोनों डिवीजन के एक्सईएन बदहाल सड़कों की मरम्मत कराएं।
गांवों के विकास में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह बातें डीएम प्रीति शुक्ला ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अफसरों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कही।
डीएम ने सभी विभागों के अफसरों को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बैठक में विभागीय कर्मियों को भेजे जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के दोनों डिवीजन के एक्सईएन को निर्देश दिया कि निर्माण व मरम्मत के दौरान सही गुणवत्ता के सामान का प्रयोग किया जाए। सभी अधिकारी गांवों के विकास में कोई कोताही न बरतें।
गांव-गांव जाकर विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करें और खामियों को तत्काल दूर कराने का प्रयास करें। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले इस बात का ख्याल रखना अफसरों का काम है।
डीएम ने आवास, हैंडपंप, विद्युत, नलकूप, खाद-बीज, समाजवादी पेंशन व अन्य पेंशन सहित सभी योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अफसरों को लक्ष्य के अनुरूप काम कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सीडीओ रामाश्रय, डीएफओ एके श्रीवास्तव, अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डीडीओ शिवकुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्लूडी सुग्रीव राम, अशोक कुमार राही, एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन एसके ओझा, उप कृषि निदेशक राम बरन राम सहित सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।