फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM, CDO found absent doctors and officers

सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण कर सुधार में जुटे डीएम

Tue, 16 Nov 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM, CDO found absent doctors and officers
गोंडा। स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों का औचक निरीक्षण मंगलवार को भी जारी रहा। डीएम मार्कंडेय शाही व सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कई स्वास्थ्य केंद्रों व सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगर सिविल लाइन, बरियारपुरवा, बाल विकास परियोजना कार्यालय नगर क्षेत्र बहराइच रोड, ब्लाक झंझरी कार्यालय तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय झंझरी का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने पीएचसी धनावा, पीएचसी बरगदी कोट, पीएचसी कंजेमऊ तथा पीएचसी चकरौत का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिविल लाइन नगर क्षेत्र में फार्मासिस्ट मुकेश कुमार गुप्ता, एएनएम गोल्डी सिंह, सुधा देवी व रीता देवी गैर हाजिर मिलीं। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। पीएचसी बरियारपुरवा में निरीक्षण के दौरान रंजू यादव एएनएम व बब्बन प्रसाद स्टाफ नर्स गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बाल विकास परियोजना कार्यालय नगर क्षेत्र बहराइच रोड पहुंचे, वहां पर सीडीपीओ मौजूद मिले। विकासखंड झंझरी कार्यालय में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अंशुमान गैरहाजिर मिले। डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
वित्तीय मामलों में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर लेखाकार को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। ब्लाक में जिलाधिकारी ने बीडीओ कक्ष, ब्लाक प्रमुख कक्ष, मीटिंग हॉल, निर्माणाधीन पार्क, बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम, सीडीपीओ कार्यालय आदि का निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
ब्लाक में बिट्टन निवासी शुक्लपुरवा ब्लाक झंझरी से डीएम स्वयं मिले और उससे ब्लाक आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह विगत कई दिनों से राशन कार्ड बनवाने के लिए दौड़ रही है। इस पर डीएम ने तुरंत पूर्ति निरीक्षक को वहीं पर आकर फरियादी का राशन कार्ड जारी कराने के निर्देश दिए।
इससे पहले डीएम ने सीएचसी वजीरगंज, विकासखंड वजीरगंज, सीएचसी नवाबगंज, ब्लाक नवाबगंज का भी औचक निरीक्षण किया। वहीं सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने पीएचसी धनावा, पीएचसी बरगदी कोट, पीएचसी कंजेमऊ तथा पीएचसी चकरौत का औचक निरीक्षण किया जिसमें पीएचसी बरगदी कोट व कंजेमऊ में डॉक्टर गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने डॉक्टरों का वेतन रोकने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।
अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने, ईडीएल अपडेट न मिलने, ओपीडी रजिस्टर व स्टॉक मेंटेन मिलने पर पीएचसी धनावा, बरगदी कोट तथा कंजेमऊ के फार्मासिस्ट का वेतन अग्रिम ओदशों तक रोका गया है। पीएचसी चकरौत में ज्ञात हुआ कि पीएचसी तक पहुंचने के लिए रोड के साथ ही विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है।

सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षणों के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस केसरी, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीपीओ मनोज कुमार, एसीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल, ईओ नगर पालिका संजय मिश्रा, डीपीएम नितेश राठौर, सीएचसी अधीक्षक आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed