फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM and SP inspection

डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Thu, 20 Aug 2015 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
कजली तीज पर लाखों कांवरियों के जलाभिषेक में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए गुरुवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पृथ्वीनाथ मंदिर व पूरे मेला परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियोें को कजली तीज मेला के पूर्व साफ  सफाई, पेयजल, प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार उपाध्याय व एसपी आरपीएस यादव गुरुवार को विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में चारों तरफ  गंदगी, जलभराव व वहां कूड़ों के ढेर से उत्पन्न दुर्गंध देखकर बिफर उठे।
विज्ञापन


डीएम व एसपी पूरे मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। कजली तीज मेला से पूर्व साफ  सफाई, पेयजल, प्रकाश बैरीकेडिंग तथा मंदिर पहुंचने के लिए विभिन्न सड़कों की मरम्मत अथवा निर्माण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मंदिर के पुजारी से कहा कि यहां होने वाली छोटी व बड़ी सभी प्रकार रुद्राभिषेक, महामृत्युन्जय जाप व अन्य प्रकार के पूजा पाठ तथा दुकानों के आवंटन की रसीद के माध्यम से भुगतान लिया जाए। इसका लेखा जोखा कर मंदिर प्रशासक को सूचित किया जाए।

इस अवसर पर एडीएम त्रिलोकी सिंह, एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह, डीपीआरओ आरएस चौधरी, लोनिवि, सिंचाई विभाग, जल निगम, बिजली विभाग, नगर पंचायत खरगूपुर के अधिशासी अधिकारी, एडीओ पंचायत रुपईडीह, नेडा के अधिकारी साहित तमाम लोग मौजूद रहे।


गौरतलब है कि भादौं कृष्ण पक्ष की कजली तीज 31 अगस्त को है, लेकिन हरतालिका तीज 16 सितंबर को पड़ रही है। यहां हरतालिका तीज का बड़ा महत्व है और इस दिन करनैलगंज स्थित सरयू व अयोध्या से करीब 6-7 लाख श्रद्धालु जलभर कर पृथ्वीनाथ, दुखहरन नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed