{"_id":"6009b2e08ebc3e2c3d40b934","slug":"dm-administered-oath-of-awareness-about-traffic-rules-gonda-news-lko5610434123","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की डीएम ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की डीएम ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
गोंडा। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता अभियान में बृहस्पतिवार को डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर के वेंकटाचार क्लब में यातायात नियमों का पालन करने व लोगों को जागरूक करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई। इसके बाद डीएम ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शहर के वेंकटाचार क्लब में सड़क सुरक्षा माह के जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की भी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। कहा कि बिना हेलमेट तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन न चलाएं। इसके बाद डीएम ने हरी झंडी दिखाकर बाइक व ई-रिक्शा रैली को रवाना किया। इस दौरान विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, आरटीओ प्रवर्तन अजय कुमार, सीओ यातायात लक्ष्मीकांत गौतम, एआरटीओ बबिता वर्मा, आरआई संजय कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।