फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Divisional level Shri Murari Lal Maheshwari Debate Contest today

मंडल स्तरीय श्री मुरारीलाल महेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता आज

Wed, 28 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Divisional level Shri Murari Lal Maheshwari Debate Contest today
गोंडा। स्व. श्री मुरारीलाल माहेश्वरी जी की स्मृति में विचार प्रवाह के अंतर्गत मंडल स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया है। जिसमें देवीपाटन के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर जिले के जुलाई माह में हुई प्रतियोगिता के विजयी 24 मेधावी प्रतिभाग करेंगे। इसमें सफल मेधावियों को अमर उजाला की ओर से धनराशि, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल होंगे।
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में अमर उजाला की यह एक नई पहल है। बेटियों की सुरक्षा, तरक्की, विद्यार्थियों को तराशने के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अमर उजाला सहयोग करता है। अमर उजाला आर्थिक रूप से विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहा है। जुलाई में जिले स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 24 मेधावी विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी। विभिन्न विषयों में सफल मेधावियों को मंडल स्तर पर देश हित में एक देश एक चुनाव विषय पर अपना पक्ष रखना है।
विज्ञापन

इसमें गोंडा जिले से पूजा पांडेय, मनु सिंह, जया राय, शिवम पाठक, लखन माधुर, प्रिंसी शुक्ला प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह बलरामपुर से शिखा पांडेय, देवांश मिश्र, विपिन तिवारी, सुरेश मौर्य, आर्यव्रत त्रिपाठी, अवन्तिका चौधरी, श्रावस्ती से दीपांजलि श्रीवास्तव, शालिनी पांडे, अनुराग श्रीवास्तव, अपर्णा वर्मा, सुजीत वर्मा, अरूण यादव, बहराइच से समीरा इकराम, मोहम्मद जमील कुरैशी, गीतांजलि सिंह, अंजली पटेल, अशरफ हुसैन, जैनुल आब्दीन प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed