{"_id":"01452df413c1de126277f52354f6f40e","slug":"district-panchayat-presidential-election-will-have-seven-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जनवरी को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जनवरी को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के ओर से 17 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जा चुकी है। शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। मतदान व मतगणना सात जनवरी को कराई जाएगी और उसी दिन परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने चुनाव कराने की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी।
जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा है कि गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष का पद जो महिला हेतु आरक्षित है का चुनाव अपने तय कार्यक्रम पर होगा।
एक जनवरी को सुबह 11 से 3.00 बजे तक नामांकन व उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार जनवरी को उम्मीदवारी वापस लेने का समय होगा कोई भी उम्मीदवार सुबह 11 से तीन बजे अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद सात जनवरी को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद कार्य समाप्ति तक मतगणना का कार्य होगा। मतगणना के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी विवाद का निपटारा नियमों के तहत ही हो सकेगा। सभी सदस्य गुप्त मतदान करेंगे।
उम्मीदवारों के नाम मतपत्रों में दिए जाएंगे। सभी निर्वाचन प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर होगी। सात जनवरी को मतगणना के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।