फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   District head of Rashtriya Gau Rakshak Dal died due to collision with container

Gonda News: कंटेनर की टक्कर से राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष की मौत

Tue, 02 Sep 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
District head of Rashtriya Gau Rakshak Dal died due to collision with container
झंझरी। शहर बड़गांव पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम को कंटेनर की बाइक में टक्कर लगने से साहबगंज निवासी राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार (40) की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर समेत आरोपी चालक को पकड़ लिया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

साहबगंज में मारवाड़ इंटर कॉलेज के पास रहने वाले रितेश कुमार मंगलवार शाम पांच बजे बाइक से बाजार गए थे। लौटते समय गोंडा-अयोध्या मार्ग पर बड़गांव पुलिस चौकी के पास वह हादसे का शिकार हो गए। उनके पास मिले राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष के कार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। परिजनों के मुताबिक, रितेश 15 दिन पहले गुजरात से लौटे थे। परिवार में पत्नी बबिता, भाई मुकेश, बेटे आदर्श (17), अंकुश (14) और बेटी आस्था (06) हैं। मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed