फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Distribution of housing acceptance letter and cleaning kit

Gonda News: आवास स्वीकृति पत्र व सफाई किट का वितरण

Fri, 30 May 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Distribution of housing acceptance letter and cleaning kit
परसपुर नगर पंचायत में सफाई किट के साथ सफाई मित्र। स्रोत: सोशल मीडिया 
परसपुर/नवाबगंज/गोंडा। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत दर्जनों पात्रों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। परसपुर में सफाई मित्रों को सफाई किट वितरित की गई। अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर के टाउनहाॅल में आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, अनुपम प्रकाश मिश्र, विनय शर्मा, केके श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, संदीप पांडेय, रणजीत श्रीवास्तव, विद्याभूषण द्विवेदी व ईओ संजय मिश्र ने दर्जनों पात्रों को आवास के स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन

परसपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश तिवारी ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने सत्ता संभालने के बाद से ही स्पष्ट उद्घोषणा की थी कि मेरा पथ धर्म व न्याय का पथ है। न्याय का रास्ता हमें सर्वशक्तिमान व सामर्थ्यवान बनाने में सहायक हो सकता है। विशिष्ट चेयरमैन वासुदेव सिंह व जिला मंत्री संदीप सिंह मोनू ने सात महिलाओं सहित 47 सफाई मित्रों को (सफाई किट) हेलमेट, गम बूट, दस्ताने व एप्रन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृष्णकुमार सैनी, विपिन सिंह, रोहित सिंह, अंशु शुक्ल, सुनील सिंह, रमेश यादव, आलोक तिवारी, अनुभव सिंह, आशीष सिंह, इरफान, रहमत अली, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रावस्ती के विधायक रामफेरन पांडेय व श्याम मनोहर तिवारी रहे। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बाबूलाल शास्त्री, रवि श्रीवास्तव, घनश्याम जायसवाल, नवाबगंज गिर्द के प्रधान संजय दूबे, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed