{"_id":"574f186a4f1c1b1f5c108e98","slug":"distributed-500-fans-to-the-samajwadi-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 चहेतों को बांट दी समाजवादी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 चहेतों को बांट दी समाजवादी पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय वर्ष 2015-16 में समाजवादी पेंशन के आवंटन में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए जिले के तीन विकास खंडों में जमकर खेल किया गया। यहां पात्र लोगों को मिलने वाली पेंशन को ब्लाक की जिम्मेदारी संभाल रहे एक बाबू ने अपने चहेतों को रेवड़ी की तरह बांट दी।
इसके लिए एक गांव के लक्ष्य को काटकर दूसरे गांव को आवंटित कर दिया गया। यही नहीं मुजेहना ब्लॉक में तो इस रेवड़ी के बंटवारे के चलते यहां आवंटित किए गए 4473 लक्ष्य के सापेक्ष 4915 लोगाें को पेंशन दे दी गई।
वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में शासन ने जिले को 85 हजार 677 लोगों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य के मुताबिक जिले के सभी ब्लॉकों में आबादी के अनुपात में गांव वार लक्ष्य का आवंटन किया जाना था। इस क्रम में इटियाथोक को 4358, रूपईडीह को 5362 व मुजेहना को 4473 पात्रों को पेंशन देने का लक्ष्य दिया गया था। इसी लक्ष्य के सापेक्ष इन गांवों में पात्रों का चयन कर उन्हें समाजवादी पेंशन से लाभान्वित किया जाना था।
विज्ञापन
पात्रों के चयन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौपी गई थी, जबकि इन पात्रों के सत्यापन व जांच के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से एक पटल सहायक मुजीब की तैनाती की गई थी। लेकिन सत्यापन के लिए लगाए गए बाबू ने इसमें जमकर हेराफेरी की।
बाबू ने अपने चहेते ग्राम प्रधानों के गांवों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके गांव को आवंटित किए गए लक्ष्य का भी ध्यान नहीं रखा और उन्हें उनके लक्ष्य से कई गुना ज्यादा लोगों को पेंशन का आवंटन कर दिया। विकास खंड मुजेहना में 4473 पात्रों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य मिला था लेकिन यहां 4915 लोगों को पेंशन का आवंटन कर दिया गया। जो आवंटित लक्ष्य से 442 अधिक है।
इन गांवों को किया गया लक्ष्य से अधिक का आवंटन
ब्लॉक गांव लक्ष्य आवंटन
मुजेहना बैजपुर 74 180
मुजेहना धर्मेई 92 218
मुजेहना लखनीपुर 65 214
मुजेहना महेशभारी 39 105
मुजेहना रेतवागाड़ा 189 336
रूपईडीह भटपुरवा 50 134
रूपईडीह दुल्हापुर पहाड़ी 51 236
रूपईडीह सरहरा 34 238
रूपईडीह उसरैना 107 218
इटियाथोक दूल्हमपुर 49 114
इटियाथोक कुकरिहा 89 100
अभिलेख देखने पर ही कुछ कह सकते हैं
मुजेहना, रूपईडीह व इटियाथोक में समाजवादी पेंशन की जांच व सत्यापन के लिए पटल सहायक मुजीब को जिम्मेदारी दी गई है। इन ब्लॉकों में लक्ष्य से अधिक के आवंटन की मुझे जानकारी नहीं है। इस संबंध में मैं अभिलेख देखने के बाद ही कुछ बता सकूंगा। -अमरजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोंडा
समाजवादी पेंशन के लिए लक्ष्य का निर्धारण जिलाधिकारी व सीडीओ की कमेटी करती है। लक्ष्य से अधिक का आवंटन किसी भी दशा में नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। इसकी जांच कराई जायेगी। -अरूण पांडेय, उपनिदेशक समाज कल्याण, देवी पाटन मंडल