{"_id":"69b1ab59e19a960b5802d4cc","slug":"dispute-in-iftar-attack-with-pistol-and-knife-gonda-news-c-100-1-gon1041-153970-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: इफ्तार में विवाद, तमंचे व चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: इफ्तार में विवाद, तमंचे व चाकू से हमला
Wed, 11 Mar 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज। बिरहमतपुर के जमलापुर निवासी यार मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार को आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में गांव के ही कय्यूम अहमद से उनके बड़े बेटे मोहम्मद सिराज का पानी लाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कय्यूम अभद्रता करते हुए घर गया और तमंचा लाकर सिराज पर फायर कर दिया। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया।
इसके बाद उसने चाकू से कई वार कर सिराज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे सीएचसी वजीरगंज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष वेदराम यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)