फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Diseases aggravated by changing weather, rush of patients in hospitals

बदलते मौसम से बढ़ी बीमारियां, अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़

Mon, 08 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Diseases aggravated by changing weather, rush of patients in hospitals
गोंडा के जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष के सामने लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : GONDA
गोंडा। मौसम बदलने के साथ ही जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल बुखार के साथ दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

फरवरी से मौसम में लगातार बदलाव होने से जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के साथ वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़े हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। भीड़ की वजह से मरीज आपस में धक्कामुक्की करते भी दिखे। सोमवार को ओपीडी में 1369 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत आधा दर्जन से अधिक बड़े निजी अस्पताल है। साथ ही 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से अधिक मरीजों की भीड़ लगी रहती है। गत एक सप्ताह में जिला अस्पताल में 8915 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीजिशियन डॉ समीर गुप्ता ने कहा कि मौसम में एहतियात बरतें। मौसम में परिवर्तन के बाद भी ध्यान न रखे जाने पर बीमारियां बढ़ रही है। सुबह शाम मौसम ठंड व दिन में गर्म रहता है ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। वर्तमान मौसम के चलते बच्चों बुजुर्गों में बलगम के साथ खांसी, बुखार, सीने व गले में संक्रमण की शिकायत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed