फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   discipline necessary to become successful

सफल बनने के लिए अनुशासन जरूरी

Tue, 17 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 17 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
discipline necessary to become successful
गोष्ठी में शामिल छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अनुशासन का जीवन में बहुत ही महत्व है। अनुशासन में रह कर ही छात्र-छात्राएं जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिस संस्था, परिवार या समूह में अनुशासन न हो वह कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चल कर उनके सपनों का भारत बनाने में खास कर छात्र-छात्राओं को आगे आना चाहिए। तभी देश आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उपरोक्त बातें सोमवार को महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत विषय पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अखिल भारतीय परिषद के विभाग संगठन मंत्री पंकज पाठक  ने कही।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीना सिंह ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि छात्रों को अपने देश, प्रदेश के उन्नति वा विकास के बारे में हर वक्त चिंतन करना चाहिए। स्वस्थ युवा ही राष्ट्र के धरोहर है। युवाओं के कंधे पर देश का दारोमदार टिका है। मुख्य अतिथि संदीप सिंह,  विशिष्ठ अतिथि एबी सिंह, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. ओपी सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डा शिवप्रकाश सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed