फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dharna gonda lekhpal

Gonda News: होली अवकाश खत्म होते ही धरने पर बैठे लेखपाल

Thu, 09 Mar 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
dharna gonda lekhpal
तरबगंज (गोंडा)। लेखपाल साथी के निलंबन के बाद आक्रोशित लेखपाल संघ का धरना होली अवकाश खत्म होते ही फिर शुरू हो गया है। कार्यों में लापरवाही व उच्चाधिकारियों के आदेशो का उल्लंघन करने के आरोप में बीते शनिवार को दुल्लापुर के लेखपाल राम प्रकाश पांडेय को एसडीएम ने निलंबित कर दिया था। जिसके बाद लेखपाल संघ के पदाधिकारी एसडीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। छठें दिन गुरुवार को लेखपाल संघ ने उत्पीड़न रोकने के साथ ही एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष पुंडरीक पांडेय ने बताया कि कहा कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होता है तब तक कार्य से विरत रहकर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रदर्शन में लेखपाल संघ के मंत्री रामेश्वर तिवारी, गौरव शरण गांधी, जय प्रकाश पांडेय, राजेश मिश्रा, अनिल कुमार विश्वकर्मा, दिनेश यादव, राम प्रकाश पांडेय, रामनारायण बिंद, अमित पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वादकारियों की बढ़ी मुश्किलें
- तहसील व थाना समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें भूमि संबंधी ही आती हैं। जिसके निराकरण में लेखपालों की भूमिका अहम होती है। बिना जमीन पैमाइश के रास्ते व अन्य जमीन संबंधित मामले का निपटारा नहीं हो सकता। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खसरा आदि की नकल भी मिलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम तरबगंज शत्रुहन पाठक ने बताया कि लेखपाल कार्य से विरत होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे काफी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जल्द ही संघ के पदाधिकारियों से बात कर धरना प्रदर्शन खत्म कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed