{"_id":"90bfb69b8fa22b881c022b1f3ea80bac","slug":"dhanteras-today-the-market-readied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज, सज गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज, सज गया बाजार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के पूर्व सोमवार को धनतेरस को खरीदारी को लेकर बाजार सज गए हैं। पूरा बाजार दिवाली से जुड़ी वस्तुओं से लेकर घर के जरूरी सामान से पटा पड़ा है। धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार में गहमागहमी बढ़ गई है। खरीदारी को लेकर वस्तुओं पर दुकानदारों व वस्तुओं की निर्माता कंपनियों की ओर से कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
शहर के अलावा ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में धनतेरस व दिवाली की खरीदारी को लेकर दुकानों और बाजारों की सजावट देखने लायक है।
शहर के चौक बाजार, एकता बाजार, ठठेरी बाजार, बाजाजा बाजार के अलावा शॉपिग सेंटरों व माल में तरह-तरह की वस्तुओं का विशाल संग्रह देखने को मिल रहा है।
एक बर्तन व्यापारी ने बताया कि कंपनियां अब लोगों को नई व टिकाऊ वस्तुएं बेचने का प्रयास कर रही हैं। इसके पीछे वे अपने उत्पाद व कंपनी की ब्रांडिंग चाह रही हैं।
उन्होंने बताया कि वे लोग भी अब अपने ग्राहकों को अच्छी चीजें देना चाहेंगे। शहर में वाहन, आभूषण, बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का वैभव किसी बड़े शहरों में होने का आभास करा रहे हैं।
विज्ञापन
धनतेरस पर सोमवार को चौक स्थित ठठेरी बाजार में तिल रखने की जगह नहीं होगी। गुड्डूमल चौराहे से चौक बाजार तक भारी भीड़ के उमड़ने से वाहनों का चलना मुश्किल होगा। इसलिए प्रशासन ने यहां वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यहां बर्तन भंडार, कपड़े का बाजार, गहनों का बाजार सज गया है। अधिकांश आभूषण की दुकानें चौक बाजार व महराजगंज तिराहे के पास हैं।
वैसे तो हर जगह दुकानें सज गई हैं, लेकिन शहर के अंदर व शहर के बाहरी छोर पर दो मॉल हैं। इसमें महिला अस्पताल के सामने वीमार्ट में आज से ही झालरों को सजाकर ग्राहकों को लुभाने का तरीका निकाला गया है। सागर चौपाल में भी ग्राहकों के लिए कई ऑफर रखे गए हैं। तीन पर एक मुफ्त वाले कपड़े व अन्य सामान के पैकेज तैयार किए गए हैं।
विभिन्न कंपनियों ने फ्रिज, एलईडी, एसी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर डील दी है। एक साथ सभी सामानों की खरीद पर छूट, अलग-अलग सामान की खरीदारी पर गिफ्ट पैक आदि की व्यवस्था की गई है।