Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gathered in Shiva temples

Gonda News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 07 Sep 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shiva temples
गोंडा के खरगूपुर ​स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में हरितालिका तीज पर जला​भिषेक करते कांवड़िये। - संवाद
गोंडा। हरितालिका तीज पर शिव मंदिरों में आस्था का भगवा सैलाब उमड़ पड़ा। करनैलगंज से गोंडा व पृथ्वीनाथ मंदिर जाने वाली सड़कें केसरिया रंग से रंग गईं। बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है व बाबा की नगरिया दूर है, जाना बहुत जरूर है... के नारों के साथ बच्चों, युवाओं व महिलाओं का जत्था उमड़ पड़ा। रात 12 बजे तीज लगते ही कांवड़ियों के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।दुखहरणनाथ, पृथ्वीनाथ, बरखंडीनाथ व करोहानाथ सहित जिलेभर के शिव मंदिरों में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य आला अधिकारियों की गाड़ियां पूरी रात दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

शहर का दुखहरणनाथ मंदिर बृहस्पतिवार रात बोलबम के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर से लेकर एलबीएस चौराहे तक देर रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर के बाहर से ही जलाभिषेक करने के लिए टिन का डोंगा लगाया गया था। पुलिस के अलावा अपराध निरोधक समिति व अन्य संगठनों के स्वयंसेवक सहयोग में लगे रहे। बारिश होने पर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
विज्ञापन

खरगूपुर संवाद के अनुसार पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला बृहस्पतिवार शाम सात बजे से ही शुरू हो गया था। शुक्रवार शाम तक लाखों कांवड़ियों व अन्य भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां करनैलगंज के सरयू घाट, बलरामपुर की राप्ती नदी व अयोध्या से जल भरकर लाए कांवड़ियों की संख्या अधिक रही। मंदिर के बाहर मेले में भी भीड़ रही। जहां झूला, सर्कस व अन्य मनोरंजन के साधनों का लोगों ने लुत्फ उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी व पुलिस सहयोगी एनजीओ के लोग लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के अनुसार हरितालिका तीज पर विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के करोहानाथ मंदिर, मोटेनाथ मंदिर, बंदरहा सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर, शास्त्रीनगर में मनोकामना मंदिर, गांधीनगर के नएनाथ शिव मंदिर, धुसवा चांद माईराम कुट्टी शिव मंदिर, दिनकरपुर के नर्वदेश्वरनाथ आदि शिव मंदिरों में कावंड़ियों ने अयोध्या की सरयू नदी से जल लाकर जलाभिषेक किया।
करनैलगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के बाबा बरखंडीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले में खानपान, दैनिक उपयोगी वस्तुओं व मिठाई की खूब बिक्री हुई। महंत सुनील पुरी के अनुसार करीब तीन लाख लोगों ने जलाभिषेक किया है। वहीं, पतिजिया बुजुर्ग में बाबा पटेश्वरनाथ में बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। इस मंदिर की स्थापना मनकापुर राजघराने ने कराई थी। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शुक्ल व उनकी टीम ने थके कांवड़ियों को अपने वाहनों से घर तक पहुंचाया। इसी प्रकार राहुल शुक्ल, सुनील शुक्ल, पाटन शुक्ल आदि ने कांवड़ियों का सहयोग किया।
कांवड़ यात्रा के रास्ते में लोगों ने स्टॉल लगाकर कांवड़ियों की सेवा व उपचार किया। एलबीएस चौराहे पर कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह व सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भाजपा संगठन की ओर से आयोजित भंडारे में भी कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाईं, भाजपा कार्यसमिति सदस्य उमेश शुक्ल सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण किया। बालपुर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमरदीप तिवारी, हारीपुर में एससीपीएम ग्रुप की ओर से, चौरी चौराहा पर सपा नेता विनोद शुक्ल, मसूद आलम खां सहित अन्य लोगों ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया।

रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से नगर कोतवाली के सामने शिविर लगाकर मरीजों का मुफ्त उपचार किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, डॉ. मधुसूदन सिंह, अनिल श्रीवास्तव व केबी सिंह आदि मौजूद रहे। महिला कल्याण विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों की मदद की गई। भीड़भाड़ में अपनों से बिछड़े लोगों को एनाउंसमेंट कर मिलाने का काम किया गया। कामेश्वरनाथ मंदिर के पास हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एनएन तिवारी ने स्टॉल लगाकर चिकित्सीय परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. नीलम तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed