फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gathered in Panchkosi Parikrama

Gonda News: पंचकोसी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 10 Nov 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Panchkosi Parikrama
खरगूपुर के झालीधाम आश्रम से निकाली गई परिक्रमा यात्रा। - संवाद
खरगूपुर (गोंडा)। कार्तिक शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी पर रविवार को झालीधाम आश्रम की पंचकोसी परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। परिक्रमा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान व जटायु की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आश्रम में भंडारे के साथ परिक्रमा का समापन हुआ।
विज्ञापन

प्रसिद्ध झालीधाम आश्रम के महंत नरसिंह दास महाराज व भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी की अगुवाई में रविवार को प्रातः 10 बजे आश्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता की पूजा-अर्चना व आरती के उपरांत स्वामी राममिलन दास की समाधि पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा शुरू हुई। खरगूपुर नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच से आए महिला व पुरुष श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर की परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु श्रीराम जयराम, जय-जय राम समेत अन्य जयकारे लगाते रहे। परिक्रमा में विधायक विनय कुमार द्विवेदी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पूनम द्विवेदी, आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, संतोष घनश्याम शुक्ल, अखिलेश तिवारी, रविंद्र कश्यप, महेंद्र तिवारी, प्रसूनराज श्रीवास्तव, शुकदेव तिवारी, सूरज शुक्ल, बलराम, अरविंद मिश्र समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। परिक्रमा एवं मेला का समापन आश्रम में भंडारे के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर बनघुसरा गांव में रविवार को सामाजिक संस्था अभिलाख फाउंडेशन के संरक्षक रसिक बिहारी तिवारी, राजीव तिवारी, अतुल तिवारी आदि ने पुष्पवर्षा व फूल-माला पहनाकर परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। फल वितरण भी किया गया। परिक्रमा मार्ग पर कई अन्य गांवों में भी पुष्पवर्षा कर परिक्रमार्थियों का स्वागत किया गया। परिक्रमा व मेले की सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी, कई दरोगा व महिला-पुरुष आरक्षी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed