{"_id":"3957d5ce1bf686f8c422f995664df7b2","slug":"devotees-descended-in-shiva-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिरों में उमड़े भक्त
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के चौथे व आखिरी सोमवार को शिवालयों में बम-बम भोले की जयकार गूंजती रही। लंबी कतारों में खड़े होकर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के आखिरी व चौथे सोमवार को शिवालयों की ओर श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा। भोर से ही जुटे श्रद्धालुओं ने दोपहर फिर देर शाम तक शिव का जलाभिषेक किया। खरगूपुर के पृथ्वीनाथ में विशाल शिवलिंग पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और मनौतियां मांगी। मनकापुर के करोहानाथ, करनैलगंज के बरखंडीनाथ, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
वहीं, श्रद्धालुओं के जमावड़े से काफी देर तक जाम लगा रहा। पुरुषों के रोड पर खड़े होने से बलरामपुर मार्ग और महिलाओं की लंबी कतारों से गली जाम हो गई। इससे सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय और गली में स्थित विभिन्न अस्पतालों में दिखाने आए मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।