{"_id":"68bb24b390977a7bf0087ece","slug":"devipatan-mandal-office-is-the-best-in-resolving-public-complaints-gonda-news-c-13-1-lko1034-1370925-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल कार्यालय अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल कार्यालय अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अगस्त माह की आईजीआरएस रैंकिंग शुक्रवार को जारी हुई। इसमें देवीपाटन मंडलायुक्त कार्यालय को 120 में से 105 अंक प्राप्त हुए हैं। 87 प्रतिशत से अधिक उत्कृष्ट निस्तारण दर्ज कर मंडल के कार्यालय ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
जारी परिणाम के अनुसार बीते माह कुल 54 संदर्भों को अग्रसारित किया गया। इन्हें समयसीमा के भीतर अग्रसारित कर दिया गया। साथ ही डिफाल्टर मामले, फीडबैक व अन्य बिंदुओं की समीक्षा के आधार पर परिणाम जारी किया गया। अपर आयुक्त कमलेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया है। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने कहा कि जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान ही हमारी पहली जिम्मेदारी है। पूरी टीम ने जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, उसके परिणामस्वरूप ही यह उपलब्धि मिली है। (संवाद)