{"_id":"6ac298347e5e90a7a506f278","slug":"devipatan-division-is-first-in-the-state-for-the-seventh-time-in-resolving-public-complaints-gonda-news-c-100-1-slko1026-167293-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल सातवीं बार प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल सातवीं बार प्रदेश में प्रथम
Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल
गोंडा। जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने सितंबर में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की सितंबर 2026 की रैंकिंग में मंडल को 91.82 प्रतिशत अंक मिले हैं। यह सातवीं बार है, जब मंडल प्रदेश में शीर्ष पर रहा है।
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की नियमित मॉनिटरिंग और शिकायतकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेने की व्यवस्था को इस उपलब्धि का आधार बताया गया है।
मंडल के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में आईजीआरएस की शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है। मंडलायुक्त स्वयं रैंडम आधार पर शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेती हैं। फीडबैक में समस्या का समाधान न होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए जाते हैं। महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ पहल भी संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से चारों जिलों में महिलाओं की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जा रही हैं। मार्च और अप्रैल में मंडल प्रथम, मई में द्वितीय तथा जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में फिर प्रथम रहा।
समस्या को हो वास्तविक समाधान
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शिकायत का सिर्फ निस्तारण दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समस्या का वास्तविक समाधान होना चाहिए।