{"_id":"336bd6d291da79a439fde160cf035851","slug":"desperate-not-to-be-named-in-the-list-returned-by-the-voter-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में नाम न होने बूथ से मायूस लौटे वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में नाम न होने बूथ से मायूस लौटे वोटर
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में मजबूत सरकार बनाने के लिए करनैलगंज तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान करने निकले तमाम लोगों को मतदाता सूची में नाम होने से पोलिंग बूथ से मायूस लौटना पड़ा। मतदाता पहचान पत्र बना होने के बावजूद पंचायत चुनाव को लेकर तैयार की गई मतदाता सूची से नाम गायब होने से वोट डालने के लिए निकले लोग न सिर्फ अवाक दिखे, बल्कि वोट न डाल पाने को लेकर उनके चेहरे पर मायूसी भी दिखी।
कटरा बाजार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहजोत निवासी सेवा राम, यादव, लिटिल, संदीप श्रीवास्तव, गोपाल निषाद शुक्रवार को वोट नही डाल सके।
इन लोगों का कहना था कि सर्वे में उन लोगों ने बीएलओ को अपना नाम दर्ज कराया था। उसके बाद भी वोटर लिस्ट में नाम न होना जिला प्रशासन की लापरवाही है।
इसी तरह परसपुर ब्लॉक के मंगुरा पोलिंग बूथ पर वोट डालने गए रानी देवी, आरती, सन्त प्रसाद, ननका, प्रीति सोनी आदि को मायूस लौटना पड़ा। मतदाता सूची में नाम न होने से ये लोग वोट नही डाल सके। इन वोटरों ने इसकी शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेेट से दर्ज कराई है।