{"_id":"621d11acfa05a77bd97f28d1","slug":"deployment-of-150-jawans-to-protect-evms-gonda-news-lko619838236","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा में 150 जवानों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की सुरक्षा में 150 जवानों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मंत्री में बनाए गए स्ट्रांग रूम में देर रात तक मतदान पार्टियां ईवीएम जमा करती रहीं। ईवीएम जमा होने से पहले ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। स्ट्रांग रूम के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा में डेढ़ सौ से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
स्ट्रांग रूम के प्रथम चक्र में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। इसके द्वितीय चक्र में पीएसी व तीसरे चक्र में सिविल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। यहां विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग जवानों को लगाया गया है। स्ट्रांग रूम के चारों ओर सुरक्षाकर्मियों को निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।
नवीन गल्ला मंडी के मुख्य गेट से लेकर तीन बैरियर बनाए गए हैं। सभी बैरियर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईवीएम की अभेद सुरक्षा की गई है। मतगणना से पहले अधिकारियों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मतगणना के दौरान तीन बैरियर पर चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।