{"_id":"5d8f94778ebc3e93d62b093e","slug":"demolished-house-of-two-orphans-gonda-news-lko4840710119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अनाथ मासूमों का ढहाया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अनाथ मासूमों का ढहाया मकान
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर में बारिश से ढहा मकान।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विशुनपुर वैरिया गांव में दबंगों ने दो अनाथ मासूम बच्चों का मकान ढहा दिया। ग्राम प्रधान और गांव वालों ने बच्चों को पुलिस अधीक्षक से मिलवाया। बच्चों ने एसपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया गांव के रहने वाले स्व. अमर लाल के बेटे गोलू (7) व बेटी पूजा (4) ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला एक दबंग जो सजायाफ्ता है।
उसने अपने साथियों संग मिलकर उनका मकान ढहा दिया और उसकी जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। बच्चों ने बताया कि उनके पिता अमर लाल की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। तकरीबन छह माह पूर्व उनकी मां का भी देहांत हो गया। मां-बाप की मृत्यु हो जाने के बाद वह दोनों अनाथ हो गए। दोनो बच्चों को गांव के ग्राम प्रधान बबलू और गांव वालों की मदद से कुछ दिनों तक पालन-पोषण किया जा रहा था।
मगर बाद में दोनों बच्चों को उनकी मौसी के यहां भेज दिया गया था। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने दोनों बच्चों के मकान को ढहा दिया और उसकी जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर भी मिली है, जांच कराई जा रही है।