फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Democracy will be safe only by the power of the people: Yogesh

जनता की शक्ति से ही सुरक्षित होगा लोकतंत्र: योगेश

Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Democracy will be safe only by the power of the people: Yogesh
गोंडा। समाजवादी पार्टी की विजय चौपाल नीरपुर के मंगुरा बाजार में शनिवार को हुई। विजय चौपाल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निशाने पर रखा।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंप रही है। इससे युवाओं के सामने रोजगार का संकट बढ़ रहा है, करनैलगंज के मत्स्य शोध संस्थान को भी निजी हाथों में देने के लिए टेंडर कराये जाने की जानकारी दी। कहा कि यह करनैलगंज के लोगों के साथ धोखा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेश सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक, सांसद के आने के बाद करनैलगंज में कोई विकास नहीं हुआ। भाजपा में हिंदू मुस्लिम, पाकिस्तान, अफगानिस्तान का मुद्दा उठाकर वोट लेने का प्रयास किया जाएगा। इससे सावधान रहने की जरूरत है। मोदी ने नोट बंदी करके काला धन लाने की बात कही थी, कितना काला धन वापस आया। सेना के जवान मारे जा रहे है, देश बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर मार डाला गया, एक पत्रकार की भी हत्या कर दी गई। यह सारा काम गृह मंत्री के बेटे ने किया। भारत में हिन्दू मुस्लिम सभी भाई है। देश के लिए दोनो का बराबर योगदान रहा है। इस मौके पर पप्पू शाह, किसलय तिवारी, नन्हे सिंह, चंद्रभान उपाध्याय, शिव कैलाश पांडेय, प्रधान ललित मिश्र, बड़े बाबू शुक्ल, अजय शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य बिन्नू दूबे पूर्व प्रमुख पप्पू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed