फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demand for formation of upper caste commission, memorandum submitted

Gonda News: सवर्ण आयोग के गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Feb 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demand for formation of upper caste commission, memorandum submitted
करनैलगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते प्रतापबली सिंह व अन्य। - संवाद 
करनैलगंज। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रताप बली सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में सवर्ण आयोग के गठन सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सवर्ण समाज के आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक व धार्मिक उन्नयन के लिए अन्य वर्गों की भांति सरकार अलग से बजट आवंटित करे। साथ ही सवर्ण समाज के साथ घटित अपराधों में क्षतिपूर्ति के लिए धनराशि तय की जाए। इसके साथ ही एससी-एसटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी पर रोक लगाने, सवर्ण समाज के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग व छात्रवृत्ति देने की मांग भी शामिल रही। ज्ञापन में मनु महाराज, मनु स्मृति व सनातन महापुरुषों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व पोस्टर जलाने की घटनाओं को दंडनीय अपराध घोषित करने की भी मांग की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed