फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demand for fair investigation into Prince's death

Gonda News: प्रिंस की मौत में निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 19 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for fair investigation into Prince's death
टिकरी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर भगाही डिहवा गांव निवासी प्रिंस शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की मां पूनम शर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


पूनम शर्मा के मुताबिक, 12 अगस्त की शाम करीब छह बजे गांव के दो लोग स्कार्पियो से प्रिंस को घर से बुलाकर ले गए थे। रात करीब 10:59 बजे परिजनों ने प्रिंस के मोबाइल पर फोन किया। साथ ले जाने वाले ने फोन उठाकर गाड़ी पंक्चर होने की बात बताई और कहा कि दूसरी गाड़ी से प्रिंस को घर भेज देंगे। इसके बाद प्रिंस घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रात करीब चार बजे दो अन्य लोग घर पहुंचे और प्रिंस का शव चमनगंज चौराहे के पास पड़े होने की जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसके सिर के पीछे गहरा घाव और आंख पर चोट के निशान होने का दावा किया। मृतक की मां ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच, शव मिलने वाले स्थान और बताए जा रहे दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नामजद लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले की भी जांच कराने की मांग की है। गांव के पूर्व प्रधान बिनोद कुमार सिंह ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed