फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   deepawali

खुशियों के दीपक से रोशन हुए घर आंगन

Sat, 06 Nov 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
deepawali
06द्दस्रड्डश्च12-गोंडा में दीपावली पर आतिशबाजी करते लोग। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक खुशियों के दीपक से घर-आंगन जगमगाते रहे। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों और झालरों से सजाया। लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखे फोड़े। गली-मोहल्लों और रिश्तेदारों के यहां मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर भी दिवाली के शुभकामना संदेशों की धूम रही।
विज्ञापन

गुरुवार को दीपावली त्योहार पर सुबह से लोग खरीदारी के साथ पूजा की तैयारी में लगे रहे। सुबह हनुमान जी की पूजा की और प्रसाद का वितरण किया। शाम को घरों में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास बिताने के बाद अयोध्या लौटे तो लोगों ने खुशी में दीये जलाए। दिवाली मनाने को लेकर और भी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि कृष्ण ने कार्तिक अमावस्या के दिन नरकासुर का वध किया था। एक और मान्यता है कि लक्ष्मी जी इसी दिन समुद्र से प्रकट हुई थीं। छोटे-बड़े व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी का पूजन किया।
विज्ञापन

अधिकांश लोगों ने घरों में मिट्टी के दीये और मोमबत्ती चलाकर अंधेरे को मिटाया। चीन निर्मित झालर और बल्ब की सजावट कम रही। पूजन के बाद लोगों ने गली-मोहल्लों में उपहार देकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उसके बाद बच्चे युवा और बड़ों ने आतिशबाजी की। चकरी, लड़ी, अनार, सुतली बम, मुर्गा झाप, पेंसिल, रॉकेट आदि फोड़े। बच्चे और युवाओं ने रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर त्योहार को मनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार दीपों से जगमगाया राधाकुंड
जिले की ऐतिहासिक धरोहर राधाकुंड पर सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन ने दीपावली की पर राधाकुंड दीपोत्सव का आयोजन किया। संस्था ने लोगों के सहयोग से कुंड के चारों तरफ पांच हजार दीपक जलाए। संस्था के संस्थापक मनीष सिंह ने बताया कि दीपोत्सव का कार्यक्रम देश के सैनिकों एवं कारोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलबीएस महाविद्यालय प्रबंध समित की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह व विश्वास फाउंडेशन अध्यक्ष अलंकार सिंह रहे। वर्षा सिंह जी के सहयोग से राधाकुंड पर रेलिंग लगवाया गया। इस पर राधाकुण्ड वासियों ने खुशी जाहिर की।
इस मौके पर प्रदीप मिश्रा, आशीष सिंह, प्रांजल सिंह, अनूप श्रीवास्तव ,घनश्याम गुप्ता, हर्ष आदि मौजूद रहे। जयप्रभाग्राम मंदिर पर अग्निवेश वैदिक संस्कार सेवा समिति की ओर से विभिन्न मंदिरों में 11,000 हजार दीपक जलाया गया। इस मौके पर विधायक विनय द्विवेदी, डॉ. ओपी मिश्र, डॉ. अभिषेक मिश्र, कनैह्या लाल तिवारी, संजय सोनी, अभय सिंह, राजू गौतम आदि मौजूद रहे।

जवाबी कीर्तन में झूमे लोग
- दीपावली के दूसरे दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गजानन का पूजन किया गया। शहर के पास इंद्रापुर में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। छतरपुर मध्यप्रदेश से आई कीर्तनकार कमलेश्वरी कंचन के गीतों ने समा बांध दिया। रायबरेली के राजू रंगीला की टीम ने जवाबी गीतों को सुन दर्शक झूम उठे। मां लक्ष्मी सेवा समिति के अध्यक्ष जटाशंकर शुक्ल ने राजू रंगीला को विजयी घोषित किया। इस अवसर पर रामजी शुक्ल, राहुल शुक्ल, रामनरेश शुक्ल सुदामा जी महाराज, मुन्ना पंडित, चंदन शुक्ल, भुवनमणि मिश्र, हिमांशु, गौरव, वंशी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed