{"_id":"d0ae07d31bf8dfb419722b41263a4c80","slug":"death-of-teenager-dip-into-the-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबकर किशोरी की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार के साथ भैंस चराने गई किशोरी की पहाड़ी नाले में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। किशोरी को बचाने के चक्कर में रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सद्दोपुर बलुआ-बलुई में मंगलवार दोपहर हुई। महराजगंज थाना क्षेत्र में ग्राम मुजहनी निवासी राजाराम की पुत्री उर्मिला (12) सद्दोपुर निवासी अपने मामा राजाराम के घर दुर्गापूजा देखने आई थी।
मंगलवार को उर्मिला अपनी मामी गीता देवी के साथ गांव के निकट बह रहे चकवा पहाड़ी नाले के किनारे भैंस चराने गई थी। उर्मिला नाले में नहाने लगी।
नहाते समय अचानक गहरे पानी में पहुंचने से उर्मिला डूबने लगी। उसको को बचाने के लिए गीता देवी भी नाले में कूद गई और उर्मिला को पानी से बाहर ले आई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गीता की भी हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया है।