फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death,dead body,river

सरयू नदी में डूबे किशोर का 15 किलोमीटर दूर मिला शव

Sun, 12 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death,dead body,river
नवाबगंज (गोंडा)। शनिवार की दोपहर में अयोध्या के सरयू नदी में दोस्तों के संग स्नान करते समय नदी में डूबे किशोर का शव घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में सरयू नदी से पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ला निवासी नवी हुसैन अपने दोस्त छोटू व दिलशाद के साथ शनिवार दोपहर में साइकिल से अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय नवी हुसैन गहरे पानी चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने शोर मचा कर बचाने की गोहार लगाई। जब तक पुलिस और गोताखोर पहुंचते तब तक नवी हुसैन नदी के गहरे पानी में गायब हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पुलिस ने फिर गोताखोर तथा मोटरबोट से ढूंढ़ने का प्रयास शुरू किया। बस्ती जिले छावनी थाना में सरयू नदी में एक शव को उतराता देख पुलिस ने उसे बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त नवी हुसैन के रूप में की। किशोर परिवार में अकेला कमाने वाला वाला था। उसके पिता मृत्यु पहले ही हो चुकी है। उसकी असमय मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed