{"_id":"5f0c910e8ebc3e637c64d3b7","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-wall-hole-gonda-news-lko5304791185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के होल से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार के होल से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। वाशुदेवपुर ग्रांट गांव के मजरे नौडिहवा में सोमवार की सुबह एक युवक का शव साड़ी के फंदे के सहारे दीवार के होल से लटकता मिला है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष छपिया संजय सिंह तोमर ने बताया कि वाशुदेवपुर ग्रांट गांव के मजरे नौडिहवा के रहने वाले रमेश कुमार (25) पुत्र रामलखन राजभर का शव उसके घर के छत के बगल बनी दीवार के होल से सोमवार की सुबह लटकता मिला।
थानाध्यक्ष के मुताबिक परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि रमेश का उसकी पत्नी से रविवार की रात विवाद हो गया था। उसने पत्नी को मारापीटा और घर का सामान फेंक दिया था। इसके बाद पत्नी देर रात सोने चली गई। सोमवार की सुबह जब वह सोकर उठी तो रमेश का शव घर की दीवार के होल से लटकता मिला। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।