फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of young man found at tube well

नलकूप पर पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 12 Jun 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found at tube well
देवेन्द्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : GONDA
थाना क्षेत्र के गांव चिंता नगरिया में शनिवार तड़के नलकूप पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात व सीओ इगलास ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे शांतनु ने बताया कि उसका चाचा देवेंद्र सिंह (36) पुत्र दुर्जन सिंह शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर से अनीना, पप्पन उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह व सुधीर सिंह के पास खाना-पीना करने की बात कह कर गया था। देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। देवेंद्र सिंह को खोजते हुए परिजन शनिवार तड़के नलकूप पर पहुंचे। वहां पर देवेंद्र का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर एसपी देहात पलाश बंसल, सीओ इगलास राघवेंद्र, थाना प्रभारी उमेशचंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शांतनु की तहरीर पर गांव के ही अनीना, पप्पन उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह व सुधीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक के पैरों के नाखून बुरी तरह रगड़े हुए हैं। गर्दन पर नीला निशान है। सिर में गंभीर चोट है। जिस जगह शव मिला है, वहां खून बिखरा हुआ नहीं है। देवेन्द्र की हत्या किसी दूसरी जगह की गई है। पुलिस की जांच अवैध संबंधों को लेकर हत्या की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed