फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of missing elderly farmer found floating in Visuhi river

Gonda News: विसुही नदी में उतराता मिला लापता बुजुर्ग किसान का शव

Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing elderly farmer found floating in Visuhi river
रामनरायन। - फाइल फोटो
खोड़ारे (गोंडा)। थाना छपिया के सकदरपुर गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग किसान का शव रविवार की सुबह खोड़ारे थाना क्षेत्र के अगया घाट के समीप विसुही नदी में उतराता मिला। चार दिन पहले बुजुर्ग साइकिल से मुकदमे की पैरवी के लिए मनकापुर तहसील जाने के लिए घर से कहकर निकले थे। वापस नहीं लौटने पर बुजुर्ग के बेटे ने थाना छपिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है।
विज्ञापन

सकदरपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिता रामनरायन (65) का गांव के एक व्यक्ति से जमीन के विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा है। उसी की पैरवी के लिए वे गत 18 अक्तूबर की सुबह दस बजे साइकिल से तहसील मनकापुर जाने के लिए घर से कहकर निकले थे। मगर देर शाम तक वापस नहीं लौटे। अनिल ने 20 अक्तूबर को थाना छपिया में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह महराजगंज ग्रांट साहबदीन पुरवा के कुछ बच्चे विसुही नदी के अगया घाट पर शौच के लिए गए थे। बच्चों ने नदी में शव उतराता देख प्रधान प्रतिनिधि रामतीरथ वर्मा को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीणों के साथ अनिल भी मौके पर पहुंचा। उसने शव की अपने पिता के रूप में की। उसने जमीन विवाद में पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताया कि कि उसके घर से पूरब दिशा में तकरीबन सात किलोमीटर दूर पिता का शव मिला है। जबकि घर से पश्चिम की ओर मनकापुर तहसील तकरीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर है। आरोप लगाया कि पिता की हत्या कर शव को विसुही नदी में फेंक दिया गया। सूचना पर थाने की पुलिस संग फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed