फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of an innocent found in a pit under the culvert

पुलिया के नीचे गड्ढे में उतराता मिला मासूम का शव

Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an innocent found in a pit under the culvert
गोंडा। नसीरपुर खेमपुर गांव के पास बनी एक पुलिया के नीचे गड्ढे में पांच साल के बालक का शव रविवार को उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालक सात दिन पहले खेलते समय लापता हो गया था।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के नसीरपुर खेमपुर निवासी रामसुख यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका पांच साल का बेटा सचिन 19 दिसंबर को दिन में खेलते हुए लापता हो गया था। उसकी काफी तलाश की गई।
विज्ञापन

मगर कही पता नहीं चल सका। रामसुख ने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट थाना कटरा बाजार में दर्ज कराई थी। रविवार को गांव के पास बनी एक पुलिया के नीचे गड्ढे में बालक का शव उतराता गांव के कुछ लोगों ने देखा तो रामसुख को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसुख ने मौके पहुंचकर शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। रामसुख की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों ने बेटे के हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed