फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dead body,murchury

मर्च्युरी में शव देने के लिए होता है सौदा

Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
dead body,murchury
गोंडा। हादसे में किसी की मौत हो जाए या फिर किसी और घटना में। जिला अस्पताल की मर्च्युरी से बिना खर्चा किए शव पोस्टमार्टम पहुंचाना आसान नही हैं। ऐसा ही कुछ मामला बुधवार को मर्च्युरी में एक गरीब की बेटी की मौत पर शुरू हुआ तो डीएम तक मामला पहुंचा। डीएम की दखल के बाद सीएमओ मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिजनों से बात की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की व्यवस्था कराई। कई घंटे तक कोतवाली के पुलिसकर्मी गायब रहे, उन्हें तलाशना पड़ा।
विज्ञापन

मामला धानेपुर के बेलहरी गांव के राम विजय से जुड़ा है। उनकी बेटी ज्योति की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटी के मौत से बदहवास राम विजय से शव को सील करके पोस्टमार्टम को भेजने के लिए छह हजार रुपये की मांग हुई। गांव के लोगों को जानकारी हुई और मामला जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के पास पहुंचा। जिलास्तरीय बैठक कर रहे थे, जहां सीएमओ मौजूद थे। उन्होंने बैठक से सीएमओ को जिला अस्पताल भेजा। मर्च्युरी के कर्मचारियों से जानकारी की और फिर शव भेजने के निर्देश दिए, लेकिन काफी देर तक कोतवाली नगर के पुलिस कर्मी मर्च्युरी नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद पुलिसकर्मी पहुंचे, उसके बाद भी एक हजार रुपये पीड़ित को खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मर्च्युरी में मृतकों के परिजनों से रुपये लिए जाने का मामला नया नहीं है। अक्सर ऐसा होता है, ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं और रुपये देकर शव भिजवा देते हैं। इस पूरे खेल में पुलिस की भूमिका काफी अहम होती है। पुलिस तब तक कोतवाली से नहीं जाती है, जब तक सौदा तय नहीं हो जाता है। इस बार डीएम के संज्ञान में आने पर विभाग हरकत में आया है। जबकि, कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि पुलिस समय से पहुंचती है। पुलिस पर आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्च्युरी के कार्मिक को हटाने की कार्रवाई में जुटा स्वास्थ्य विभाग
जिला अस्पताल की मर्च्युरी में मृतक के परिजनों से रुपये मांगने पर कर्मचारी को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी न चाहते हुए भी कार्रवाई कर रहे हैं। दबे मन से कहते हैं कि शव को सील करने के लिए कोई तैयार नहीं होता है। किसी तरह कोई काम करता है, अब कार्रवाई करने से मर्च्युरी में दिक्कत होगी। वहीं विभाग में अब कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मर्च्युरी में मृतक के परिजनों से रुपये लिए जाने की शिकायत मिली थी। जांच की गई है और कर्मचारी को हटाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। पुलिस कर्मी की भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं की। डॉ. एसके रावत, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed