फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Daughters are in the mood, said - we are soft but not weak

तेवर में हैं बेटियां, बोलीं-हम कोमल हैं पर कमजोर नहीं

Mon, 18 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Daughters are in the mood, said - we are soft but not weak
गोंडा के सनबीम कालेज में अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चे व शिक्षक। - फोटो : GONDA
गोंडा। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सनबीन स्क्ूल इमरती विशेन में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला हुई। स्कूल की बेटियों को ताइक्वांडों के प्रशिक्षकों ने आत्मसुरक्षा के तरीके बताए और आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य किया। स्कूल के शिक्षकों ने नारी सुरक्षा और गरिमा का संकल्प दोहराया। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए डायल-112, डायल-1090 व महिला हेल्प लाइन 181 नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण से बेटियों में बढ़ता है आत्मविश्वास
अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स एक सार्थक पहल है। इसके तहत स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए जा रहे हैं, कार्यक्रम से बेटियों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। बेटियों को आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी होगी तो वे संकट के समय अपनी रक्षा कर सकेंगी। इससे निडर होकर बेटियां आगे बढ़ेंगी। -अर्शदीप कौर, निदेशिका
विज्ञापन

निडर होकर बेटियां बढ़ा रहीं कदम
बेटियों में सीखने की क्षमता अधिक होती है। जरूरत है उन्हें समय से हर तरह की जानकारी देने की। समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बेटियों को प्रभावित करते हैं। उन्हें सबक सीखने के लिए बेटियों को तैयार किया जा रहा है यह अच्छी पहल है। अब बेटियां निडर होकर अपनी तरक्की के लिए कदम बढ़ा रही हैं। -जसप्रीम छाबड़ा, प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के साथ मिलना चाहिए आत्मरक्षा के टिप्स
बेटियों को बेहतर शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के टिप्स मिलना चाहिए। इससे उनके भीतर की ऊर्जा का विकास होता है। आत्मरक्षा की जानकारी हर बेटी के लिए जरूरी है, इसके लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।-मिथलेश पांडेय, शिक्षिका

बेटियों को अपने बचाव की फौरी जानकारी जानना चाहिए। उन्हें सदैव सतर्क रहना चाहिए और खुद को मजबूत समझना चाहिए। उनके आंतरिक शक्ति को विकास जरूरी है। आत्मरक्षा के तरीके हर बालिका को जानना जरुरी है। खुद को हमेशा तैयार रखना चाहिए। -अनुष्का सिंह, ताइक्वांडो खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed