फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dance by children

बच्चों ने किया डांस

Sun, 09 Aug 2015 12:12 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
गरीबाें की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहना चाहिए। बचपन से ही अपने स्वभाव में गरीबों के प्रति सहानुभूति बनाने का प्रयास करें। सामाजिक कार्यों के प्रति बच्चों में अभिभावक भी रुचि पैदा करने की कोशिश करें।
विज्ञापन


ये बातें प्रधानाचार्य कैथलीन बटरफील्ड ने शनिवार को जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज धुसाह में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ।
विज्ञापन


स्कूल की शिक्षिका नताशा बटर फील्ड ने अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा 10 के छात्र अनुराग यादव ने फिल्मी गीत किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार- गाकर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। स्कूल की छात्राओं त्रिशा एडं ग्रुप द्वारा मैलेडी नृत्य प्रस्तुत किया गया। स्कूल की छात्राएं इशिता एडं ग्रपु द्वारा राधा नाचे की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। अन्य कार्यक्रमों के समापन पर सिलाई कढाई सीखने वाली 41 प्रशिक्षु लड़कियों व महिलाओं को सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त प्रमाण पत्र वितरित किया गया। निर्बल वर्ग की 14 लड़कियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन का भी  वितरण किया गया। स्कूल में 2012 से अब तक 260 लड़कियों व महिलाओं ने व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-07 व 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed