Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dalit girl murdered in Gonda who had gone to fields family members have suspected misdeeds

UP News: खेत गई दलित किशोरी की हत्या... दुष्कर्म की आशंका, मौके पर संघर्ष के निशान; शरीर पर भी मिले जख्म

Sat, 23 Aug 2025 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 04:21 PM IST
सार

गोंडा में खेत गई दलित किशोरी की हत्या कर दी गई। घरवालों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। मौके पर संघर्ष के निशान मिले हैं। शरीर पर भी जख्म मिले हैं।  

विज्ञापन
Dalit girl murdered in Gonda who had gone to fields family members have suspected misdeeds
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के गोंडा में शुक्रवार को खेत में धान की निराई कर रही एक 17 वर्षीय दलित किशोरी की हत्या कर दी गई। उसके चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर जख्म मिले हैं। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना झंझरी देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन


किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह बेटी के साथ धान की निराई करने गई थी। कुछ देर बाद पति की कमर में दिक्कत होने लगी। इससे वह उन्हें लेकर अस्पताल चली गई। बेटी खेत में अकेली थी। दोपहर 3.00 बजे जब वह लौटी तो पता चला कि बेटी घर नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


इस पर उसने खेत जाकर देखा तो बेटी वहां भी नहीं मिली। तलाशने पर कुछ दूरी पर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। रास्ते के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने की आशंका है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed