फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dalit girl gang-raped

शादी का झांसा देकर दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dalit girl gang-raped
गोंडा। एक दलित युवती को दूसरे गांव के दो युवक बहला फुसलाकर चार माह पहले भगा ले गये। एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने साथी के साथ युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

चार माह बाद गुरुवार को आरोपी युवती को बस स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। मामले में युवती की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी व एससीएसटी एक्ट के कोतवाली मनकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीया दलित युवती की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके बगल गांव के रहने वाले गफ्फार व आशिक अली उसकी बेटी को चार माह पहले बहला-फुसला कर भगा ले गये थे। चार माह से परिवार के लोग युवती की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पता चला कि आरोपियों ने युवती को अपने एक रिश्तेदार के यहां रखकर शादी का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार को युवती को घर पहुंचाने के बहाने गोंडा बस स्टेशन पर लेकर आए और छोड़ कर फरार हो गए।
युवती ने अपने घर पहुंचकर मां से आपबीती सुनाई। युवती की मां का आरोप है कि उसकी बेटी जब घर आ गई तो आरोपी गफ्फार ने उसे तहसील मनकापुर में बुलाया। जब उसकी बेटी ने मना किया तो उससे अभद्रता करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दी।

मामले में पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर आरोपी गफ्फार व आशिक अली निवासी करौंदी कोतवाली मनकापुर के खिलाफ सामूूहिक दुष्कर्म, धमकी व एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed