फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cultural

मुहर्रम में नहीं रखी जाएगी ताजिया न ही निकलेगा जुलूस

Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
cultural
मोतीगंज (गोंडा)। मोतीगंज थाना परिसर में शुक्रवार की शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मोतीगंज ब्रह्मानंद सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए इस बार भी मुहर्रम के त्योहार में ताजिया नहीं रखी जाएगी और न ही कोई जुलूस निकलेगा। कोविड प्रोटोकॉल की गाइडलाइन के अनुसार लोग मस्जिदों में नमाज की इजाजत रहेगी।
विज्ञापन

एसओ ने लोगों से अपील की कि आगामी मुहर्रम, श्रावण मास, कृष्ण-जन्माष्टमी, रक्षाबंधन पर लोग आपस में मिलजुल कर मनाए क्षेत्र में अफवाह फैलाने वाले व आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। मुहर्रम में कोई जुलूस ना निकाले। उन्होंने सिसवरिया गांव के आए हुए लोगों को सचेत किया कि इस गांव पर पुलिस की विशेेष नजर रहेगी। बैठक के दौरान चौकी प्रभारी कहोबा भोलाशंकर, दारोगा सुनील यादव, शरद अवस्थी, प्रधान कौरहे संचित वमुहर्रर्मा, आद्या यादव, प्रधान सिसवरिया डाक्टर अनीस, रमेश मिश्रा, पवन दूबे, बब्लू मिश्रा, बकरीदी, आलोक सिंह, झिन्नू पांडेय, अवधेश बर्मा, हरिश्चंद्र यादव, रघुुुराज बर्मा समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा
परसपुर(गोंडा)। सभी लोग सरकार के गाइड लाइन के अनुसार ही त्योहारों को मनाएंगे। त्योहार में कोई भी नई परंपरा न कायम करें। कोरोना महामारी का तीसरा लहर भी आने वाला है। इस दौरान अगर सरकार से कोई नई गाइड लाइन जारी होती है। उसको तत्काल सभी को बताया जाएगा। उपरोक्त बातें शुक्रवार की शाम पीस कमेटी की बैठक में थाना प्रांगण परसपुर में मुहर्रम के मद्देनजर बैठक की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार करनैलगंज बृजमोहन ने लोगों को संबोधित करते हुये कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी से कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील भी की। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरा लहर आने वाली है। ऐसी दशा में सभी को कोविड नियमों के तहत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही पिछले त्योहार की इस बार भी मनाना पड़ेगा। कोविड नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक ने बैठक में शामिल सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि परसपुर वासुदेव सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज सिंह, कांस्टेबल मोहर्रिर ललित कुमार सिंह, इदरीश, मोहम्मद ताज, असलम फारूकी, शेरू रायनी व जुबेर रायनी आदि बैठक में शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed