{"_id":"6286844f4d04460c8a5410ba","slug":"crocodile-attach-gonda-news-lko6313516134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ से भिड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ से भिड़ा युवक
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज में सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी में पशुओं को पानी पिलाने के बाद हाथ धो रहे युवक पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। युवक का दाहिना हाथ जबड़े में दबाकर मगरमच्छ उसे पानी में खींचने लगा। मगर जान बचाने के लिए युवक भी भिड़ गया। आधे घंटे तक मगरमच्छ से संघर्ष होता रहा। अंतत: युवक ने किसी तरह खुद को बचा ही लिया।
सोनौली मोहम्मदपुर के मंगरही गांव निवासी पप्पू निषाद (26) गुरुवार को पशुओं को लेकर बालूघाट के पास गया था। वहां पशुओं को पानी पिलाने के बाद वह सरयू में हाथ धोने लगा। तभी पहले से घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने पप्पू का दाहिना हाथ जबड़े में दबोच लिया।
मगरमच्छ उसे पानी में खींचने लगा। मगर पप्पू ने भी हिम्मत दिखाते हुए बांए हाथ से मगरमच्छ को मारना शुरू कर दिया। पप्पू ने मगरमच्छ की आंख पर चोट की तो उसकी पकड़ कुछ ढीली हुई। इसी बीच पप्पू की चीख सुनकर गांव के कई लोग भी वहां पहुंच गये। तब मगरमच्छ पप्पू को छोड़कर नदी में चला गया। घायल पप्पू को हड्डी रोग विषेशज्ञ डॉ. डीके राव के यहां पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉ. राव ने बताया कि पप्पू का दाहिना हाथ टूट गया है और बाएं हाथ में भी गंभीर चोट आई है।