{"_id":"572f7e624f1c1bd9525cd10f","slug":"young-man-killed-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में युवक को मार डाला
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 08 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
सुसुंडा गांव के मजरा बेचई पुरवा में जमीन के विवाद को लेकर रविवार की सुबह खेत की जुताई करते समय एक युवक को शिक्षक ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में युवक का छोटा भाई भी घायल हो गया। उसे सीएचसी परसपुर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ करनैलगंज व कोतवाल करनैलगंज ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। इस मामले में युवक की पत्नी ने थाना परसपुर में शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
परसपुर थाना क्षेत्र के सुसुंडा गांव के मजरा बेचई पुरवा की रहने वाली मंजू पांडेय ने बताया कि उसके पति जितेंद्र कुमार पांडेय (30) ने दस साल पहले गांव के पास ही दो बीघा जमीन खरीदी थी। उस जमीन का बैनामा अपने एक अध्यापक साथी के नाम कराया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसी जमीन का बैनामा अध्यापक से अपने घर काम करने वाले एक व्यक्ति के नाम से करा दिया। मंजू पांडेय के मुताबिक इसी जमीन की एक शिक्षक से रंजिश चल रही थी। रविवार की सुबह जितेंद्र ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई कर रहा था, तभी शिक्षक व उसके परिवार के लोगों ने उस पर लाठी से हमला कर दिया।
मंजू के मुताबिक शिक्षक ने जितेंद्र को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हमले में जितेंद्र का छोटा भाई उमाकांत पांडेय (27) भी घायल हो गया। उसे सीएचसी परसपुर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द व कोतवाल करनैलगंज अभयप्रताप मल्ल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से हत्या के कारणों की जानकारी ली। थानाध्यक्ष परसपुर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।