{"_id":"584847044f1c1be359449752","slug":"young-lady-murdered-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के पैर काट रेल ट्रैक पर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के पैर काट रेल ट्रैक पर फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती के दोनों पैर काटकर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। उसकी पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने उसके चेहरे को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हत्यारे मंगलवार देर रात शव को इटियाथोक के गिलौली गांव के पास रेल ट्रैक पर फेंककर फरार हो गए। बुधवार सुबह युवती की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के गिलौली गांव के पास रेलवे ट्रैक है। बुधवार सुबह गिलौली गांव के लोगों रेल ट्रैक की तरफ गए तो युवती का क्षतविक्षत शव देखकर सिहर उठे। देखने से लग रहा था कि युवती की हत्या करने के बाद शव को रेल ट्रैक पर फेंका गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक उसके हाथों में मेंहदी लगी हुई थी। उसके दोनो पैर कटे थे और चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इटियाथोक के थानाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें गिलौली गांव के पास रेल लाइन के किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो महिला का शव रेल ट्रैक पर पड़ा हुआ था। शव को देखने से लग रहा था कि करीब 10 से 12 घंटे पहले युवती की मौत हुई है।
एसओ के मुताबिक युवती की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।