फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Worker dies due to falling wall

दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Sat, 09 Sep 2017 09:51 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 09 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
 शनिवार को बभनान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 लक्ष्मीबाई नगर में मजदूरी करने गए एक युवक पर पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिसके नीचे दबने से मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मजदूर की मौत को लेकर जब उसके परिजन एफआईआर दर्ज कराने पहुचें  तो पुलिस ने उनकी एफआईआर ही नहीं दर्ज की। जिससे नाराज लोगों ने बभनान-गौराचौकी मार्ग जाम कर दिया। हालांकि पैकोलिया पुलिस ने आधे घंटे बीतते ही जाम को खुलवा दिया। एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि पीड़ितों से तहरीर लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बताते हैं कि सकदरपुर में रहने वाला रामआशीष शनिवार को बभनान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 लक्ष्मीबाईनगर में एक व्यक्ति के घर पर मजदूरी करने गया था। जहां काम करते समय रामआशीष पर एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिसके नीचे दबने से रामआशीष बुरी तरह जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मजदूर के परिजनों को दी और जैसे-तैसे एबंलेंस से उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से रामआशीष को प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती के लिए रिफर ही किया गया था कि अस्पताल के रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।  रामआशीष की मौत का समाचार उसके गांव जैसे ही पहुंचा दर्जनों की संख्या में उसके गांव से लोग बभनान-गौराचौकी मुख्य मार्ग पर जमा हो गए और पुलिस से एफआईआर दर्ज करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शव को बीच सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया। सडक़ जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने लोगों ो


काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों को जाम खोलने के लिए राजी किया। एसओ पैकोलिया अवधेशराज सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों से तहरीर लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed