{"_id":"ad020f7c7a2db0fbd37ccd2411a43fc9","slug":"women-were-gang-raped-by-two-youths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दो युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दो युवकों ने किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय महिला से दो युवकों ने गैंगरेप किया। महिला खेत गई थी जहां दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। युवकों ने गैंगरेप के बारे में किसी से बताने पर महिला को धमकी भी दी।
विज्ञापन
मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पीड़ित महिला जब थाने गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की, महिला ने डीआईजी से मिलकर फरियाद की। डीआईजी के आदेश पर मंगलवार की देर रात थाना परसपुर में महिला ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना परसपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले 20 वर्षीया महिला ने बताया कि वह एक सितंबर की रात आठ बजे खेत को जाने के लिए घस से निकली थी, वह खेत के समीप पहुंची थी तभी पूरे तिवारी गांव के रहने वाले अब्बास व लल्ला ने उसे दबोच लिया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला के विरोध पर दोनों ने उसे दुष्कर्म के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाना परसपुर गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित महिला ने डीआईजी जितेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर फरियाद की।
डीआईजी के आदेश पर मंगलवार की देर रात थाना परसपुर में अब्बास व लल्ला के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह का कहना है कि महिला पहले उनसे नहीं मिली थी और न ही कोई तहरीर दी थी। मंगलवार को डीआईजी का आदेश मिला, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।