{"_id":"f2c0c4947d0c82761343e0579469e837","slug":"women-murdered-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या
बरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक व नकदी न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी बाजार निवासी रामहरक ने शुक्रवार को ललिया थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बेटी रूपा देवी की शादी मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर निवासी प्रफुल्ल के साथ की थी।
ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज में बाइक व नकदी की मांग कर रहे थे। रूपा देवी को इस बात के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार की सुबह रूपा ने मायके फोन कर दहेज के लिए ज्यादा प्रताड़ित करने की बात बताई थी।
विज्ञापन
रामहरख के मुताबिक गुरुवार को ही रूपा का मोबाइल बंद हो गया। शुक्रवार को ससुरालीजनों ने रामहरख को फोन कर बताया कि रूपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रामहरख ने बताया कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए रूपा की गला दबाकर हत्या की है।
थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि रामहरख की तहरीर पर मृतका के पति, जेठ व सास समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।