फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women Killed for bike

बाइक के लिए विवाहिता को मार डाला

Tue, 04 Jul 2017 10:15 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 04 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव में 21 वर्षीया विवाहिता का शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में उसी के कमरे में पंखे से लटकता मिला। मामले में मृतका के पिता ने बाइक व 50 हजार रुपये न दिए जाने पर उसकी बेटी की हत्या कर उसका शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे मामले में मृतका के पति व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।   थाना उमरीबेगमगंज के ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर में रहने वाले रामकुमार सिंह के मुताबिक उन्होंने अपनी पुत्री राधा सिंह (21) की शादी थानाक्षेत्र परसपुर के ग्राम नंदौर में देवेंद्रप्रताप सिंह के लड़के रवि उर्फ  कौशलेंद्र सिंह के साथ 28 फरवरी को की थी।
विज्ञापन


शादी के दौरान ससुरालवालों को उसने दान दहेज भी दिया। शादी के बाद उनकी बेटी विदा होकर अपने ससुराल चली गई। लेकिन उसके वहां जाने के बाद भी ससुराल वाले दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की डिमांड उससे लगातार करते रहे। पिता ने बताया कि लड़की की ससुराल में उसके पति रवि व उसकी जेठानी आए दिन उसे ताना देते और प्रताड़ित भी करते रहते थे। जिसकी कई बार उसने शिकायत भी की। लेकिन हम लोग गरीबी के कारण और दहेज देने में अस्मर्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समझाने बुझाने के बाद भी ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ना देना बंद नहीं किया। सोमवार को जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का शव घर में कमरे से लटका मिला है तो वह लोग भागकर यहां आए। पिता के मुताबिक उनकी बेटी की उसके पति व जेठानी ने हत्या करने के बाद उसे पंखे से लटकाया।


एसओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता रामकुमार सिंह की तहरीर पर पति रवि उर्फ  कौशलेंद्र सिंह, जेठानी नंदनी पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ  थाना परसपुर में दहेज हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उधर दहेज हत्या की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे एएसपी व नायब तहसीलदार श्यामकुमार ने मौके की जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ को प्रकरण में सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया। वहीं विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed