फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women Gang raped by four person

झाड़फूंक कराने आई महिला को बंधक बनागैंगरेप

Sun, 21 May 2017 10:16 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 21 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़फूंक कराने आई एक महिला को पांच लोगों ने बंधक बना लिया और उसे धमकाकर तीन दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया। उनके चंगुल से छूटी महिला रिपोर्ट दर्ज कराने थाना खरगूपुर पहुंची तो पुलिस ने भगा दिया। एसपी के आदेश पर रविवार को थाना खरगूपुर में पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।    
विज्ञापन

  
श्रावस्ती जनपद के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 42 वर्षीया महिला ने थाना खरगूपुर में रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 30 अप्रैल 2017 को वह अपने घर से खरगूपुर थाना क्षेत्र के अमड़ोहवा गांव के मजरे खुटपिपरा के रहने वाले विनोद के घर झाड़फूंक कराने के लिए आई थी।
विज्ञापन


यहां विनोद ने झाड़फूंक के बहाने उसे रोक लिया और उसे तमंचा से धमकाकर अपने चार साथियों के संग तीन दिनों तक उसके साथ गैंगरेप करता रहा। महिला ने बताया विनोद और उसके साथियों ने गैंगरेप के बारे में किसी से न बताने की उसे धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाना खरगूपुर पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी के आदेश पर रविवार को महिला की तहरीर पर थाना खरगूपुर में विनोद उसके साथी बलिराम, कामनी, अद्या प्रसाद व मुरलीधर निवासी खुटपिपरा अमड़ोहवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि महिला उनसे नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed