फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women agitating against liquor contracts

शराब के ठेके के खिलाफ भड़की महिलाएं

Mon, 12 Jun 2017 10:18 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 12 Jun 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
 गोविन्द बाग मोहल्ले में देशी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शराबियों द्वारा छींटाकशी का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं ने तत्काल मोहल्ले से देशी शराब का ठेका हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

                  
नगर के मोहल्ला गोविन्द बाग निवासिनी पूनम, गुंजा देवी, रीमा, रंजू, सुमित्रा विश्वकर्मा, रामा देवी, कुसुम व उमा आदि ने सोमवार को कलेक्ट्रेेट पहुंचकर सब्जी मंडी के निकट संचालित देशी शराब के ठेके के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शराबी दिनभर आने-जाने वाली महिलाओं व बेटियों पर छींटाकशी करते हैं।
विज्ञापन


इससे इनका घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। कुछ दिन पहले आंदोलन के दौरान यह तय किया गया था कि केवल शराब की बिक्री की जाएगी। वहां पर कोई भी बैठकर शराब नहीं पिएगा। प्रशासन के निर्देश की धज्जियां उड़ाते हुए दुकान के सामने शराब पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान मालिक ने साजिश कर दुकान में आग लगने का नाटक किया और मोहल्ले के लोगों पर दोष मढ़ने का प्रयास किया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही देशी शराब का ठे

का बंद नहीं किया गया तो मोहल्ले की महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी। प्रभारी डीएम व एडीएम शिवपूजन ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच के लिए सदर एसडीएम किशोर गुप्ता व सीओ नीतेश सिंह को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed