फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman's murder

युवती की हत्या

Tue, 15 Sep 2015 11:08 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोहांस गांव के पास सोमवार देर रात एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका कत्ल कर दिया गया। हत्यारे ने कत्ल के बाद उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया। मंगलवार की सुबह वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की एफआईआर दर्ज की जाएगी। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोहांस गांव के पास सड़क किनारे मंगलवार सुबह एक 24 वर्षीया युवती का शव पड़ा मिला। उसके सिर और गले पर चोट के निशान थे। 

विज्ञापन

युवती का शव पड़ा होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसका कत्ल कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया है। सुबह कहोबा गांव के ग्राम प्रधान शीतला बक्श उर्फ कोदई सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मोतीगंज के प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना पर सोहांस गांव पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर खून, युवती के बाल आदि के नमूने लिए हैं। इसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट रामेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पर बिखरे खून व युवती के बाल का नमूना लिया गया है, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed