{"_id":"587a67e64f1c1b982dba7cbf","slug":"woman-killed-hanged-from-the-ceiling-fan-hook","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर पंखे के हुक से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या कर पंखे के हुक से लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी गांव में दहेज में बाइक, सोने की चेन व भैंस न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने शुक्रवार देर शाम एक विवाहिता को मारकर शव घर के कमरे में पंखे के हुक से लटका दिया। गांव वालों की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मोतीगंज क्षेत्र के पिपरा भिटौरा गांव के मजरे अंधरीजोत के रहने वाले विजय शंकर गुप्ता ने बताया कि उसने अपनी बेटी कंचन गुप्ता (22) की शादी चार साल पहले थाना मोतीगंज क्षेत्र के गढ़ी गांव के रहने वाले बद्री विशाल गुप्ता के बेटे सोमनाथ गुप्ता के साथ की थी।
विजय शंकर के मुताबिक, शादी के बाद दो साल तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला। मगर दो साल बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक, सोने की चेन व भैंस की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले उसकी बेटी को अक्सर मारापीटा करते थे।
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शुक्रवार की रात उसे मार डाला और शव को घर के एक कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदे से लटका दिया। इस मामले में विजय शंकर ने थाना मोतीगंज में पति सोमनाथ गुप्ता, सास सुषमा गुप्ता, श्वसुर बद्री विशाल गुप्ता व देवर गोविंद गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष मोतीगंज डीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सास सुषमा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।